सिद्धार्थनगर बढ़नी ब्लाक के परसा स्थित सूर्या महाविद्यालय में गुरुवार को विधानसभा स्तर की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने बैठक में मौजूद सभी मण्डल अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों से आगामी पहली दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक पार्टी हाईकमान के निर्दैश पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम की रुपरेखा को तय किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जायें। इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है और विधान सभा व मण्डल स्तर पर 25-25 कार्यकर्ताओं की टोली पदयात्रा दरवाजे-दरवाजे तक जायेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी में नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाये। मण्डल कार्यकारिणी व बूथ कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाये।
इस मौके पर पदयात्रा कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी रवीन्द्र वर्मा,जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेन्द्र त्रिपाठी,राजेश पाठक,सुरेश्वर पुरी,चतुर्भुजी पाण्डेय,रामशंकर यादव,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,देवेन्द्र पाल,डा.संदीप मिश्र,मयंक शर्मा,उमेश चौधरी,गिरजेश मिश्र,बृजनन्दन,विश्वम्भर दूबे,कृष्णपाल चौधरी,अर्जुन यादव,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,रामपाल सिंह,पवन मिश्र,योगेन्द्र तिवारी,अमरीका चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

