मेराज मुस्तफा बढ़या-सिद्धार्थनगर:इटवा तहसील क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही में स्थित अब्बास नगर में मंगलवार को अब्बास चौधरी मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
सूचना के मूताबिक अब्बास चौधरी मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय शायरों के अलावा कविता व मुशायरे के मंच के बड़े नामचीन शायर व कवियों की उपस्थिति रहेगी।
उपरोक्त जानकारी अब्बास चौधरी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष शाहिद सिराज के साथ मुशायरा कमेटी के सह आयोजक डॉ.अखलाक हुसेन व सचिव शाहिद हुसेन ने संयुक्त रूप से दी।
इस मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार के साथ दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद हाजी मो.मुकीम व पूर्व सांसद डॉ.चन्द्रशेखर त्रिपाठी जी उपस्थित रहेंगे।

