इसरार अहमद:सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे मटेहना निवासी नौशाद का MI A1 फ़ोन ब्लास्ट हो गया जिसमे वह बाल बाल बच गया।
सूचना के मुताबिक मतेहना निवासी नौशाद अहमद ने बढ़या चौराहे पर स्थित नौशाद मिष्ठान के पीछे वाले रूम में अपनी एनड्राड मोबाइल फोन एम आई ए वन को चार्ज पर लगाकर रख दिया। और खुद दुकान के कामकाज में लग गया।
कुछ समय बाद नौशाद फ़ोन को चार्ज से निकालने के लिए गया। कमरे में पहुचते ही चार्ज में लगे फ़ोन में जोरदार धमाका हुआ। धामके की तेज आवाज सुन नौशाद डर गया। बाद में फ़ोन देखा गया तो वह पूरी तरह से जल चुका था।
घटना के समय उस कमरे में परिवार का कोई अन्य सदस्य नही था, नौशाद बाल -बाल बच गया। इस घटना से मोबाइल उपभोक्ताओं में भय का माहौल बना हुआ है।
नौशाद ने बताया की कुछ दिन पहले ही उसने ऑनलाइन फ़ोन मंगवाया था। जिसकी कीमत 14700 रुपए था। ऐसे में इस घटना के बाद से फ़ोन उपभक्ताओं में एक डर पैदा हो गया है।

