सिद्धार्थनगर बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में सोमवार को खुली बैठक में नये कोटेदार के रुप में रामबली का चयन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को औदही कलां में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नये कोटेदार के रुप में रामबली का चयन किया गया। जिन्होंने प्रदीप कुमार को 83 मतों से पराजित किया। इस दौरान 575 कार्डधारकों में 402 कार्डधारकों की मौजूदगी में रामबली के पक्ष में 185 कार्डधारकों ने समर्थन किया।
दूसरे स्थान पर प्रदीप कुमार के पक्ष में 102 कार्डधारकों ने समर्थन किया। तीसरे स्थान पर अलीम का 100 कार्डधारकों ने समर्थन किया।
इस दौरान प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह मय पुलिस बलों के साथ मौजूद थे।इस दौरान एडीओ(पंचायत) शंभूनाथ,ग्रामपंचायत अधिकारी अभिनव ओझा,प्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल,सुरेन्द्र,पिन्टू खान आदि मौजूद थे।

