सिद्धार्थनगर दीपोत्सव पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर रहमानिया पब्लिक स्कूल में दीप व रंगोली सजा कर दिवाली मनाई गई।
बुधवार शाम खैरी उर्फ झूँगाहवा स्तिथ रहमानिया पब्लिक स्कूल में शाम होते ही बच्चों संग अभिभावक स्कूल पर पहुँचे जहां पर सभी ने दीप जलाकर विद्यालय को सजा दिया। साथ ही लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के सभी समुदाय के लोगों ने मिल जुल कर दिवाली का त्यौहार मनाया।
स्कूल के प्रबंधक मसूद आलम ने बच्चों को दीपावली पर अपने अंदर की बुराई नामक अंधकार को दूर कर अच्छी आदतों को प्रकाशित करने का संदेश दिया।
प्रबंधक मसूद आलम, अधयापक सद्दाम हुसैन, मालती देवी ने बचचों व उनके अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सद्दाम हुसैन, सनी, रवि राजभर, गोविंद, आसिफ खान, अशोक कुमार, व स्कूली बच्चे प्रीति कुमारी, सीमा कुमारी, खुशबू, अंजनी, शिव कुमार, विनय कुमार आदि सभी बच्चें मौजूद रहें।

