इसरार अहमद सिद्धार्थनगर:31 अक्टूबर बुधवार को देशभर में भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
इटवा के अमौना स्तिथ अल-फारूक इण्टर कॉलेज में बुधवार को सरदार पटेल की जयंती बड़े जोश व खरोश से मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उबैदुर्रहमान ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विद्यालय के अध्यापक इकराम खान ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने संघर्षों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा इस महापुरूष ने हम सबको दी है।
इस दौरान उबैदुर्रहमान, इकराम खान, मुश्ताक अहमद, भाष्कर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

