बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन में मंगलवार की रात "एक रात छठी मईया के नाम" विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें गायकों ने भक्ति गीतों को गाकर पण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भोजपुरी गायक गुड्डू यादव,अयोध्या से आयी अनीसा वर्मा,अटल स्मृति से सम्मानित धर्मदत्त मौर्य व अयोध्या धाम से आयी दीपमाला ने भी भक्तिगीतों को गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
सबसे पहले गुड्डू यादव ने "हे गणेश बाबा तनि हौसला अपार दा"गाकर जागरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इसके बाद इसके बाद अयोध्या से आयी अनीसा वर्मा ने "कातिक के महीना में अईबा कि ना आइबा"गाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
इसके पहले विशाल जागरण में शोहरतगढ़ के राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि छठ मैया की लीला अपरम्पार है।उनकी पूजा करने वाली औरतों की हर मनोकामना पूरी होती है।जागरण के आयोजक ऋषभ सिंह ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हियुवा के देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता,जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता,जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेन्द्र त्रिपाठी,विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमनरायन दूबे,खण्ड विकास अधिकारी रामबेलास राय,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,संजय कसौधन,रामचंद्र शुक्ल,मनोज तिवारी,वीरेन्द्र जायसवाल,लवकुश,सोमनाथ आदि लोग मौजूद थे।


