मैराज मुस्तफा/ इसरार अहमद-मिश्रौलिया थाना अंतर्गत मिठौवा के पास तेज रफ्तार पिकप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार घटना रविवार शाम लगभग सात बजे की है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के टेंऊवां ग्रान्ट के टोला केवटहिया निवासी राम चीनक का सत्रह वर्षीय पुत्र बलराम किसी काम से मिठौवा चौराहे पर गया था। अपना काम खत्म कर वह वापस घर लौट रहा था।
चौराहे से निकलते ही बेलवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उसको अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकप को अपने कब्जे में ले लिया।
घायल बलिराम पुत्र राम चीनक को अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही।
जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गम्भीर हालत की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

