शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) 22 अक्टूबर , शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विर्सजन में दंबगई और मनबढ़ई को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने कड़ा रूक अख्तियार कर आरोपियों को जेल भेज दिया। विदित हो कि नीबी दोहनी, कस्बा शोहरतगढ़, गड़ाकुल, अगया, छतहरी, मेढ़वा आदि गांवों की प्रतिमायें नीबी दोहनी और महदेवा नानकार के मध्य डोई नदी के तट पर होती है और उसी अनुक्रम में दिनांक 20.10.2018 की रात्रि 12 बजे से सभी मूर्तियां विर्सजन के लिए कतार बद्ध तरीके से लग रही थी और सभी को मूर्ति का क्रमांक भी दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता द्वारा दिया गया था लेकिन मूर्ति के नम्बर को लेकर गड़ाकुल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गेट के सामने दो पक्षों में मारपीट की नौबत आई और मामला तूल पकड़ लिया।
हालाकि थाना इन्सपेक्टर की सूझबूझ के चलते सभी मूर्तियों का विसर्जन सुबह 8ः30 के करीब तहसील प्रशासन तथा भारी पुलिस बल के बीच करवा दिया गया और खलल डालने वालों पर कार्यवाही की तैयारी शुरू हो गयी।
शोहरतगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20.10.2018 को रात्रि में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान मूर्ति के नम्बर को लेकर दीपक अग्रहरी पुत्र रामदेव को रॉड से मारने वाले अभियुक्तों राहुल पटवा पुत्र संजय पटवा निवासी वार्ड नं0 06 इन्दिरा नगर, कस्बा व थाना शोहरतगढ़, गोलू पासवान पुत्र स्व0 विद्यासागर, सा. मेढ़वा, थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, रवि पटवा पुत्र ओमप्रकाश पटवा, सा. गड़ाकुल, थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, शेखर सिंह सा. गड़ाकुल थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, राजन जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल के विरूद्ध थाना शोहरतगढ़ पर मु.अ.सं. 231/18 धारा 147, 148, 308, 324, 323, 504, 506 आई.पी.सी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि उ.नि. देवानन्द सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 22.10.2018 को समय 12.40 बजे दिन में रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ से अभियुक्त राहुल पटवा पुत्र संजय पटवा, वार्ड नं0 06 इन्दिरा नगर, कस्बा व थाना शोहरतगढ़, व गोलू पासवान पुत्र स्व0 विद्यासागर, सा. मेढ़वा, थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर उन्हे समुचित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
इस के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वालों में उ.नि. देवानन्द सिंह, का. राजू चैधरी, का. बासुदेव प्रसाद, का. अखिलेश यादव, का. आनन्द प्रताप चैरसिया आदि शामिल रहें।

