शोहरतगढ ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पल्टा देवी के टोला पिछौरा से टोला नरायणपुर मार्ग पर मार्ग पर 11000 वोल्ट का तार जमीन से महज कुछ उंचाई पर होने के कारण तैयार हुई धान की फसल को देख किसान चिंतित हैं। कोई मवेशी या फिर कोई उस तार के पास नीचे जाने से डर रहा है।
बताते चले अभी महज दो सप्ताह पहले पल्टा देवी
फुलवरिया सिवान मे 11000 वोल्ट का तार गिरा था, फसल में नमी और रहागीर न होने कारण ईश्वर की कृपा थी की किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नही हुआ था।
उस घटना के बाद से लोग डरे हुए है कि कोई घटना न हो जाये। जिम्मेदार को यह दिख नही रहा है कि इसको ठीक कराया जाय जल्द से जल्द।गांव के लोग पल्टा देवी प्रधानप्रतिनिध अब्दुल मजीद अंसारी से गुहार लगाई कि विधुत विभाग से कह ठीक करवाये जाने की माग क़ी ,टाइगर समाजसेवी ,शिव प्रसाद चौधरी,अश्फाक खान धर्मेन्द्र गिरी तेजेन्द्र गिरी शरीफ खान, शिव कुमार चौधरी, डा. फौजदार खान, दुर्गा प्रसाद, महफूज शेख,अशोक कुमार चौधरी, मुर्तजा शेख, अताऊल्लाह खान,आदि लोग मौजूद रहे।
प्रधान प्रतिनिधि अबदुल मजीद अंसारी ने कहा क़ि सम्बंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया उमीद करते है कि जल्द से जल्द ठीक कराया जाये गा

