विनोद चौधरी: शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में सभी दुर्गा प्रतिमाओं विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुआ।
लेकिन दुर्गा पूजा कमेटी व पुलिस प्रशासन के लापरवाही से कस्बे में घटना घट गई ढोला को आगे पीछे करने को लेकर कुछ युवकों में आपस में कहासुनी हो गई जिसमें दीपक नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया।
रामदेव पुत्र रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र दीपक मूर्ति विसर्जन जुलूस में गया था डोलो को आगे पीछे करने को लेकर कस्बा युवक राहुल पटवा, गोलू पासवान, रवि पटवा, शेखर सिंह,राजन जयसवाल, आदि के साथ डोला के नंबर आगे लगाने के लिए कुछ कहासुनी हो गई इसको लेकर रात्रि में 3:00 बजे आसपास दीपक पुत्र रामदेव पर गोला बंद करके हमला बोल दिया जिसमें दीपक बुरी तरह घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया था डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय जिला मुख्यालय सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
युवक को बचाने के लिए आगे आए सूरज,प्रभु नाथ, आदि को भी काफी चोटें आई हैं।
थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा बहुत बड़े बड़े दावे करते हैं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस सकुशल संपन्न हुआ लेकिन युवकों में आपस में डोलो को लेकर कहासुनी में हुई मारपीट होना चिंता का सबब है इस घटना ने पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर दिया है।
देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने दुर्गा पूजा समिति कमेटी गठन किया था हर विभाग के लिए अलग अलग सदस्य बनाए गए थे इसके बावजूद भी दोनों को आगे पीछे को लेकर लोगों में कहासुनी हो कर मारपीट में होना चिंता का विषय है एक बार फिर तो कस्बे में शांति भावना बनाने के नाम पर खिलवाड़ किया गया है।
दुर्गा प्रतिमा विषर्जन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए थे।डेढ़ सेक्शन पी ए सी का भी बंदोबस्त किया गया था। इसके बावजूद भी इतनी बड़ी घटना घट गई।
रामदेव पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद शास्त्री नगर शोहरतगढ़ ने थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र देकर युवक पर हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


