अमित मौर्या बढ़नी सिद्धार्थनगर आरपीएफ की टीम ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 790 बोतल नेपाली शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद माल समेत तस्कर को बलरामपुर सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त खबर के मुताबिक आरपीएफ की टीम ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रविवार को 790 बोतल नेपाली शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारो अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद कासिम पुत्र मो उस्मान उम्र35 वर्ष निवासी वार्ड नं 4 बढ़नी थाना ढेबरुआ जिला सिद्धार्थनगर , भगवानदीन उर्फ कल्लू पुत्र स्व रामप्यारे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मझौलिया थाना गैसड़ी जिला बलरामपुर ,नंदलाल पुत्र बुध्दन प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं 2 गैसड़ी बाज़ार थाना गैसड़ी जिला बलरामपुर ,सकटू पुत्र रामलौटन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुर थाना गैसड़ी जिला बलरामपुर बताया ।
कार्यवाही के लिए बरामद नेपाली शराब समेत चारो अभियुक्त को बलरामपुर सुपुर्द कर दिया।
उक्त बरामदगी टीम ने आरपीएफ उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ,हेडकांस्टेबल दीनानाथ यादव ,उमाकांत यादव,अजय कुमार ,राजनारायन यादव,दिनेश कुमार मौजूद रहे ।

