सिद्धार्थनगर:अगर इसी प्रकार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रोशन करें।
उक्त बातें परसा में क्षेत्रीय विधायक चौधरी अमर सिंह ने व्यक्त किया। वह मंगलवार को बढ़नी के परसा स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान हुई खेल प्रतियोगिताओं में प्राइमरी वर्ग की 100 मीटर बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में घरुवार की मनीषा को पहला,ढे़बरुआ की ललिता को दूसरा तथा बसहिया की भूमिका को तीसरा स्थान मिला।प्राइमरी वर्ग की 100मीटर बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में बसहिया के बाबी देओल को पहला,पकडि़हवा के मोनू को दूसरा तथा सिसवा के वीरेन्द्र को तीसरा स्थान मिला।
जूनियर वर्ग की बालिकाओं की लम्बीकूद प्रतियोगिता में पकडि़हवा की रिंकी चौधरी को पहला,बसहिया की अनीता को दूसरा तथा घरुवार की गीता को तीसरा स्थान मिला।प्राइमरी वर्ग की बालिकाओं व बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में ढ़ेबरुआ ने बसहिया को पराजित किया।
इससे पहले क्षेत्रीय विधायक ने झण्डारोहण करके व गत वर्ष की विजेता कुसुम यादव को मसाल सौंप कर खेल प्रतियोगिता की विधिवत शुभारम्भ किया।
इस मौके पर खण्ड शिक्ष अधिकारी अभिमन्यु,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव,जिला व्ययायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय,आशुतोष सिंह,रमेश तिवारी,जावेद आलम,मुस्तन शेरुल्लाह,निसार अहमद,नरेन्द्रमणि त्रिपाठी,सुखबीर सिंह,रमेश चंद्र शुक्ल आदि लोग मौजूद थे।



