बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन गांव में 50 वर्ष पुराने नवयुवक पंचायती रामलीला समिति परसा स्टेशन द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा गुरुवार को किया गया। इस दौरान गांव के ही कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य झांकी दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
रामजन्म,नामकरण,विश्वामित्र-दशरथ संवाद आदि दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इसके बाद शुक्रवार को भव्य मेले का भी आयोजन किया गया।मेले में दर्शकों के समक्ष राम के द्वारा रावण वध का मनोरम तरीके से प्रस्तुत किया गया।
ग्रामप्रधान रामचंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान लोकसभा प्रभारी नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,शोहरतगढ़ प्रभारी थाना निरीक्षक रणधीर मिश्र,आरपीएफ निरीक्षक रवीन्द्र यादव,जसवीर यादव,त्रिभुवनप्रसाद,राम प्रकाश शर्मा,धर्मेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

