शोहरतगढ़ विद्युत उपखण्ड के पांच पावर हाऊसों शोहरतगढ़ शहर,देहात,पकडी़,बोहली और ढ़ेबरुआ पर तैनात विद्युत संविदाकर्मियों ने दिसम्बर 2017 से मानदेय न मिलने के कारण विद्युत विभाग को आगामी 31 अक्टूबर तक अल्टीमेटम दिया है।
संविदाकर्मियों के मुताबिक अगर आगामी 31 अक्टूबर तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वह सभी 31 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। संविदाकर्मियों के मुताबिक जब कभी हम कार्य बहिष्कार करते हैं तो हमें एक माह का मानदेय देकर चुप करवा दिया जाता है।
मानदेय भुगतान न होने के कारण हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। संविदाकर्मियों ने इपीएफ,पहचानपत्र के लिए भी मांग किया है।
इस संदर्भ में संविदाकर्मी इन्द्रमणि पाण्डेय,अब्दुल कलाम,राजेश कुमार,अंगद,राजबली,मनोहर, वीरेन्द्र,अरविन्द,मुन्नू यादव,गौकरन,रामदेव,दिलीप कुमार,बुद्धिराम,महमूद,विजय,राधेश्याम आदि ने मुख्यमंत्री,ऊर्जा मंत्री,अधिशाषी अभियन्ता से अविलम्ब बकाया मानदेय भुगतान की मांग किया है।

