विनोद चौधरी शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर: जिले के अति संवेदनसील कस्बे में शुमार शोहरतगढ़ में मोहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। कस्बे में प्रशासन ने ड्रोन कैमरे के द्वारा मोहर्रम के त्यौहार पर पैनी नजर रखी। शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ दसवीं मोहर्रम का जुलूस
जिले में शोहरतगढ़ अति संवेदनशील कस्बा घोषित किया गया है। यहाँ मोहर्रम जुलूस के दौरान बीते वर्षोंं एक बार हिंसा हो चुकी है। यही वजह रहा कि शोहरतगढ़ कस्बे में जुलूस की निगरानी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।
ड्रोन कैमरे के साथ 19 सीसीटीवी व 6 गुप्त कैमरे लगाये गये। जुलूस की निगरानी के लिए पूरा क़स्बा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं इस कस्बे में 2 प्लाटून पीएससी,100 आरक्षी, 40 स्पेशल फोर्स, 7 एलआईयू, 1 सीओ,1 मजिस्ट्रेट, 4 इंस्पेक्टर,10 सब इंस्पेक्टर और 10 महिला आरक्षी लगाये गए थे। इस जनपद में पहली बार ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गई।
जुलूस वस्ताद के मोहल्ले से 1:00 बजे बजे निकला और जामा मस्जिद, हाजी जब्बार जी के मोहल्ले , गोलघर, डॉक्टर अंसारी गली होते हुए, रमजान गली, पुलिस पिकेट, गोलघर मार्ग, राम जानकी मंदिर समझोता रेखा पार करके गढ़ाकुल करबला पर जाकर मुकम्मल हुआ।
इसमें कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 बहादुर साथियों को अकीदतमंदों ने खराजे अकीदत पेश किया गया। जुलूस का जगह जगह जबर्दस्त इस्तेकबाल (स्वागत) किया गया।
जुलूस के दौरान पुलिस प्रभारी रणधीर मिश्रा ने पूरे कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था पुलिस पिकेट, सुभाष गली,गोलघर मार्ग, बैरी केटिंग करके रोक दिया था बैरिकेडिंग के वजह से अराजक तत्व अपने कोशिशों में नाकाम रहे और जुलूस सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस सकुशल संपन्न करने पर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को मीडिया परिवार बधाई देता है।
इस दौरान अल्ताफ हुसैन, देवीपाटन सुभाष गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, अखाड़ा उस्ताद इंसान अली ,मोबीन ,अज्जू,गोलू,इज़हार हुसैन ,अज़मत,कलीम, जावेद, शाहरुख खान ,शारूख,बाबूजी, शाह,मेराज हसन, सभासद अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी, नियाज अहमद, वकार खान, मोहम्मद शकील खान, अहमद अंसारी, जफर मिस्त्री, अख्तर, फरीद अहमद ,अरमान खान, अरमान अंसारी, परवेज रहमान,सद्दाम हुसैन, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन चौकस रहा।
एस डी एम व सी ओ शोहरतगढ़ व थाना अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, कस्बे मैं भारी पुलिस बल के साथ में जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।




