सिद्धार्थनगर:मोहर्रम का मेला देखने गये 12 वर्षीय बालक बिजली के हाईवोल्टेज तार के चपेट में आने के बाद घायल हो गया और उसका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कलां में आयोजित मोहर्रम के मेले में औदही कलां के आबिद अली के 12 वर्षीय पुत्र अलीम की बिजली के हाईवोल्टेज तार के चपेट में आने के बाद घायल हो गया।
परिजनों ने तुरन्त एक निजी चिकित्सक पे पास ले गये और वहां से जिला अस्पताल ले गये। सूत्रों के अनुसार औदही कलां में मुस्लिम कब्रिस्तान व समय माता का स्थान है और रोजाना वहां लोगों का आवागमन रहता है।वहां बिजली के हाईवोल्टेज तार के काफी नीचे होने के कारण भीषण दुर्घटना की आशंका व्यक्त किया जा रहा है।
मोहर्रम शोहरतगढ़ वीडियो

