सिद्धार्थनगर:ग्राम स्वराज अभियान के तहत बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में सोमवार को युग कृष्णा इण्डेन गैस सर्विस बढ़नी के सौजन्य से छः महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किया गया!
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुपम शुक्ल ने कहा कि गरीब व असहाय परिवारों के कल्याण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है!जिसमें उज्जवला योजना भी एक है!इसका निःशुल्क वितरण किया जा रहा है!
इस मौके पर मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव,रमजान,मयंक शुक्ल,मैना,कंचन देवी,लीला,रूपा,कमलावती,सूर्यमती आदि लोग मौजूद थे!

