विनोद चौधरी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई।
सूचना के मुताबिक नीबी दोहनी गांव में बीती रात मलहु नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर सो रहा था। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। जिसमे उसे गंभीर चोट लगी। लोग के मुताबिक उसके आँख के आसपास काफी चोट लगी थी।
b>
लोगों के मुताबिक रात 3 बजे तक वह ठीक था। ये सब अचानक कैसे हुआ किसी को पता नही चला। घटना के बाद, उसकी मच्छर दानी फ़टी हुई है।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुँची 100 की कोबरा पुलिस मलहु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने कब्र से निकलवाया लाश