विनोद चौधरी शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित शिवपति PG कॉलेज शोहरतगढ़ में ABVP कार्यकर्ताओं व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी राघवेंद्र उर्फ चंदन पांडे के नेतृत्व में शिवपति डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में छात्रों ने मांग की कि हर साल की भांति इस साल भी शिवपति डिग्री कॉलेज में सितंबर के प्रथम माह में छात्र संघ का चुनाव कराया जाए,
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी चंदन पांडे ने कॉलेज के छात्रों से अपील की चुनाव में मतदान अवश्य करें।
ज्ञापन के दौरान छात्र नेता चंदन पांडे, राघवेंद्र पुरी, अमित त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी रंजीत वर्मा, संजय अग्रहरि, सौरभ चौधरी,अजय प्रजापति, राहुल गुप्ता, निखिल शुक्ला, आदि शिवपति डिग्री कॉलेज के तमाम छात्र मौजूद रहे।

