विनोद चौधरी/इसरार अहमद सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में शुक्रवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के मधवापुर चौराहे पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जोनल कोर्डिनेटर उदयभान, डुमरियागंज लोकसभा प्रत्याषी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया, इटवा विधानसभा प्रभारी हाजी अरषद खुर्षीद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि जोनल कोर्डिनेटर गउदयभान ने कहा कि जनपद के बाजारों से खाद की बोरियां गायब हो गई है। किसान यूरिया के लिए भटक रहा है साधन सहकारी समितियों के गोदाम भी खाली हो गये हैं। अच्छी बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए है लेकिन अब उन्हे खाद नहीं मिल रही है।
उन्होने कहा कि जनपद के प्रतिनिधि सिर्फ अपने जेबे भरने में लगे हुए है उन्हें जनता की सुविधाओं से कोई लेना देना नही है और यही वजह है कि आज जनपद की कोई भी सड़क इस लायक नहीं है जिसे हम सड़क कह सके। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के डुमरियागंज लोकसभा प्रत्याषी आफताब आलम को भारी बहुमत से जिताना होगा।
डुमरियागंज लोकसभा प्रत्याषी आफताब आलम ने कहा कि मेरा डुमरियागंज लोकसभा की जनता से काफी लगाव है मैं यहॉ की जनता के हर सुख दुःख में साथ रहने को तैयार हूॅ। उन्होने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में मुझे अगर आप सभी ने लोकसभा भेजा तो यकीन मानिये कि मैं जनपद की सूरत को तीन माह के अन्दर इस लायक बना दूंगा कि आने वाले 20 वर्षो तक यहॉ की जनता को कोई दुष्वारियां नही होगी।
![]() |
| आफताब आलम और अरशद खुर्शीद |
Video
श्री खुर्शीद ने कहा कि अब समय आ गया इस सरकार को उखाड़ फेकने का। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार आफताब आलम को भारी मतों से जिताकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने में लग जाये।
समस्त ग्रामवासी मोहम्मद रफीक मोती उल्लाह अब्दुस सलाम अब्दुल रशीद समसुद्दीन रियाज अहमद सतीश बाल गोविंद रामजीत ज्वाला प्रसाद निजामुद्दीन इरशाद अहमद इजहार अहमद भारी संख्या में हजारों लोग मौजूद रहे


