विनोद चौधरी शोहरतगढ़:एनएच 730 पर पेड़ो की कटाई हो रही है। इससे प्रदूषण बढ़ेगा और ऑक्सीजन की कमी भी होगी। शुक्रवार को शोहरतगढ़ बाजार में हरे भरे पेड़ काटे गए।
NH 730 हाईवे जो कि शोहरतगढ़ बाजार में अभी नहीं निर्धारित है। उसके बावजूद पेड़ों को काटा जा रहा है।
वन विभाग के द्वारा ठेका करवा कर हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। बाजार के बाहर पेड़ों को काटना एक मानक सही भी है लेकिन शोहरतगढ़ बाजार में अभी हाईवे का रूट निर्धारित नहीं है नगर में लगे हरे भरे पेड़ों को काटना नगर वासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मानक के अनुसार पेड़ काटने वाले लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा की वन विभाग के द्वारा काट रहे हैं। लेकिन उनके द्वारा पेड़ काटने का कोई भी नोटिस नहीं है।

