विनोद चौधरी/मोहम्मद आरिफ शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील पर उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने महंगाई, भ्र्ष्टाचार व प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू में नही कर पा रही है। आज आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में गरीबों का शोषण हो रहा हैं और ये सरकार छात्र विरोधी है।
मंत्री, सांसद और विधायक तक सरकार में बेलगाम रिश्वतखोरी की शिकायतें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार पहुंच गया है। महामहिम राज्यपाल तक को इस सम्बंध में पत्र लिखना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं।
धरना शोहरतगढ़ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शुरू हुआ फिर कार्यकर्ता व नेता पैदल कूच करते हुए तहसील पहुँचे। जहाँ एसडीएम को प्रदेश भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, विभा शुक्ला, बेचई यादव, खुर्शीद खान, देवेंद्र सिंह, श्रीराम जायसवाल, अभय सिंह,
,राहुल पांडेय,हिमाशु सिंह,अमरेंद्र पांडेय,रमेश मिश्र,रामअवतार यादव,शम्भूनाथ त्रिपाठी,,सोनू सिंह,रवि चौधरी, वकार खान, विनोद चौधरी, परवेज, मुरली मिश्र जी, आदि कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे |
मजदूर, किसान, संविधान विरोधी है ये सरकार
वीडियो
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने महंगाई, भ्र्ष्टाचार व प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू में नही कर पा रही है। आज आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में गरीबों का शोषण हो रहा हैं और ये सरकार छात्र विरोधी है।
![]() |
| धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद नेता व कार्यकर्ता |
उन्होंने आगे कहा कि जनहित में भाजपा सरकार के विभागीय घपलों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एम्बूलेंस है नहीं, बीमारों और मृत सम्बन्धियों को ट्राली और कंधों पर लादकर ले जाते हुए लोग दिखाई पड़ते हैं।
![]() |
| एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता |