विनोद चौधरी शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर:जिले में सड़कों की बदलहाली से हर कोई परेशान है। मंगलवार को हल्की बारिश ने एनएच 730 को एक तालाब में तब्दील कर दिया। सड़कों की इस नारकीय स्थिति के जिम्मेदार हमारे सांसद और विधायक हैं।
एनएच 730 बदहाल है। पूरी रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। मंगलवार दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद शोहरतगढ़ कस्बे में रोड तालाब में तब्दील हो गई। कस्बा के एसबीआई के पास के रोड पर करीब एक फिट पानी भर गया। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के सफाई कराने के दावों की पोल खुली।
मंगलवार को हुई बरसात के बाद एनएच 730 शोहरतगढ़ बढ़नी मार्ग पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया। बस हल्की बारिश के बाद शोहरतगढ़ में सड़क ही गयाब हो गया। हाइवे पर विकास की ऐसी धारा बहने लगी जहाँ सड़क व सड़क में बने गढ्डों को ढूढ पाना बेहद मुश्किल हो गया।
कस्बे में गर्मियो के मौसम में लोग धूल भरी सड़क से परेशान रहते हैं तो बरसात में सड़क के गढ्डों व जलजमाव से।
यूट्यूब पर जुड़ने के लिए पूर्वांचल खबर का चैनल Subscribe करें
जलजमाव के बीच स्कूली बच्चें, पैदल, साइकिल व मोटरसाइकिल से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत प्रशासन ने नालों की सफाई का दावा किया था। लेकिन कुछ देर की बारिश ने नगर पंचायत के दावे की पोल खोल दी।
इस संबंध में अध्यक्ष नगर पंचायत बबिता कसौधन ने कहा कि अभियान चला कर नाला की सफाई कराई जाएगी। लोगों को जलजमाव से निजाद दिलाई जाएगी।