इसरार अब्दुल्लाह:गुरूवार शाम लगभग चार बजे बढ़या चौराहे पर दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम टेऊंवा ग्रान्ट के दो युवकों व बढ़या निवासी हरी चौरासिया के बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो हाथापाई भी हुई।
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
अपने आप को कमजोर देख टेऊंवा के रहने वाले युवकों ने काल कर गांव से कुछ लोगों बुला लिया। देखते ही देखते दर्जनों बाइक सवार युवक बढ़या पहुंच गए।
युवकों ने पहले तो बेगैर सोचे समझे मिलन फर्नीचर की दुकान चला रहे एक युवक को मारने पीटने लगे, जब तक लोग इकट्ठा होते मामले को समझते तब तक मारपीट कर गाली गलौज करते हुए युवक चौराहे के तरफ बढ़े वहां हरी चौरसिया के बेटे की तलाश में जुट गये।
घटना में प्रयुक्त वाहन
मौके पर मौजूद हरी चौरसिया पर दबंगो ने प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए बढ़या के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी इन लोगों ने लाठी डंडों से वार किया। इस घटना में कुल 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची मिश्रौलिया पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 5 वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को 20 घण्टे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बढनी रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर
विडियो देखे व पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से जुड़े।



