मोहम्मद आरिफ खान:सिद्धार्थनगर भाजपा की आर्थिक निति के खिलाफ कल कांग्रेस पार्टी के भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश में भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कहना है कि ये विरोध देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत बंद के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए तमाम व्यापारी संगठनों से बात की जा रही है और कल का भारत बंद बीजेपी की गलत आर्थिक नीति के खिलाफ होगा.
पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामो को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सड़को पर उतरने जा रह है।पुरे प्रदेश में ज़ोर शोर से भाजपा सरकार की महगाई पर व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली है।देश मे बेतहाशा बढ़ते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ग़ांधी के आहवान पर 10 सितंबर को भारत बंद करने को कहा गया है।
उक्त जानकारी रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव काज़ी सुहेल अहमद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी देशभर में सभी विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दामों के को लेकर विरोध करेगी।
उक्त मामले पर कांग्रेस की तरफ से दी गई एक प्रेस विज्ञप्ति में क़ाज़ी सुहेल अहमद ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा है की आरटीआई से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मोदी सरकार 29 देशों को 34 रुपया और 37 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से तेल बेच रही है।
उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर के व्यापारियों से अपील किया है कि जनहित के मुद्दे और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ बंद को सफ़ल बनाने में कांग्रेस पार्टी का सहयोग करते हुए सड़क पर उतरे। कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष के साथ साथ मोहम्मद मुकीम काजी सुहेल सच्चिदानंद पांडे आसिफ नेता के साथ तमाम कार्यकर्ता व नेता भारत बन्द करने के लिए व सरकार को आइना दिखाने के लिए लगातार जनसम्पर्क कर रहे है।

