विनोद चौधरी शोहरतगढ़। मड़वा चौराहे के पास अंसार पेट्रोल पम्प पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनसंपर्क के दौरान पहुंचे बसपा के डुमरियागंज लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि क्षेत्र का किसान जो अन्नदाता है उसे रात भर जागकर छुट्टा पशूओं से खेतों को बचाना पड़ रहा है।
किसानो को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है और बिचौलिए खाद पाकर मौज काट रहे हैं।भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता को पेट्रोल व डीजल सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का वादा किया और कार्यकाल के अंतिम वर्ष तक पेट्रोल व डीजल का दाम बढ़ता ही रहा।
आगामी चुनाव में देश में विकास,युवाओं को रोजगार और खुशहाली के लिए जनता बहन जी को प्रधानमंत्री बनायेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्षेत्र की जनता से मिलकर बसपा की नीतियों से अवगत कराते हुए बसपा को भारी जीत दिलाकर बहनजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेशचंद गौतम, पूर्व बसपा प्रत्याशी कपिलवस्तु पीआर आजाद, जिला प्रभारी अमजद अली,डा०ओम प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष सुद्धिराम गौतम, डा० सरफराज, सामाजिक भाईचारा जिलासंयोजक तैयब अली,जिला प्रभारी रमेश चमार,जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद,शुभकरन चौधरी, राजाराम लोधी,मनोज मिश्राआदि मौजूद रहे।