सिद्धार्थनगर।समाजवादी पार्टी के युवाओं द्वारा दो दिवसीय साइकिल रैली ने जिले में सत्ताधारी दल के खिलाफ हल्ला बोला और 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर करने और श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी को सांसद बनाने का संकल्प लिया। इसका असर ज्यादेतर जनपदवासियों पर होता दिख रहा है, साइकिल सवारों ने जनपदवासियों को अगाह तो कर ही दिया है कि मोदी-योगी की सरकार में किसान, मजदूर और मजलूम बेबस हैं। प्रजांतत्र पर खतरा है पूजींवादी और फसीवादी ताकतें लगातार मजबूत होती जा रही हैं।
कल समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से सपा के युवा नेता और माता प्रसाद पाण्डेय जी के बेहद करीबी माने जाने वाले सागर पाठक 'शान' के नेतृत्व में सपा की साइकिल यात्रा निकली। प्रजातत्र बचाओ नामक इस रैली के लिए विशेष अनुमति स्वयं सागर पाठक, डॉo अफरोज , फरहान खान , धीरू यादव, सुभांगी भारत ,राम अवतार यादव ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लिया था।रैली कल जिला मुख्यालय से निकल कर बर्डपुर, ‘शोहरतगढ, ढेबरुआ होते हुए इटवा पहूंची। इस दौरान कई नुक्कड़ सभाओं में मोदी सरकार कि नीतियों को देश और देश की जनता के लिए घातक बताया गया।
मुख्यालय से बांसी जा रही सपा की लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का स्वागत शोहरतगढ़ में जोरदार ढंग से किया गया। काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
शोहरतगढ़ में यात्रा का स्वागत उग्रसेन सिंह के अगुवाई में किया गया।
![]() |
साइकिल यात्रा का स्वागत करते उग्रसेन सिंह |
रैली का नेतृत्व कर रहे सागर पाठक 'शान' ने कहा कि मोदी सरकार में जिस प्रकार आम आदमी, कमजोर, किसान और मजलूम को दबाया जा रहा है, वह प्रजातंत्र के लिए घातक है। अगर देश का किसान जवान नहीं चेता तो भाजपा के हाथों प्रजातंत्र बंधक हो जाएगा। रैली इटवा से डुमरियागंज होते हुए कई नुक्कड सभाओं से गुजर बांसी पहूंची , जहां उसका समापन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी एवं चेयरमैन इदरीस पटवारी द्वारा किया गया।
इस रैली की खूबी यह रही कि इसका नेतृत्व युवा नेता सागर पाठक शान ने उस वक्त किया जब पार्टी द्वारा , विरोध के स्वर चुप हैं, जबकि जिले में सपा ही भाजपा का प्रतिद्धदंदी दल है। बहरहाल सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्धारा रैली को हरी झंडी दिखाना और सपा जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी का साथ रहना रैली का सकारात्मक पक्ष था। उम्मीद है कि समाजवादी युवाओं सागर पाठक शान , डॉक्टर अफ़रोज, एवं फरहान खान की यह कोशिश जनमत को जगाने की महत्वपूर्ण कोशिशों में गिनी जायेगी। रैली में डा. अफरोज खान की भूमिका बेहद सराहनीय रही।
जानिए सिद्धार्थनगर के स्वतंत्रता सेनानियों को
इस रैली में पूर्व सांसद आलोक तिवारी जिलाध्यक्ष अजय चौधरी , जिला महासचिव अफसर रिज़वी , जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव , पूर्व चेयरमैन चमन आरा राइनी, इन्द्रासना त्रिपाठी ,सरफराज भ्रमर , अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष सुभांगी भारत , राम अवतार यादव ,युवजन सभा प्रदेश सचिव खुर्शीद खान ,यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव राहिब रिज़वी , अनीता द्विवेदी ,अम्बिकेश श्रीवास्तव ,देवेंद्र प्रताप सिंह,श्रीराम जायसवाल,की उपस्थित रहे।