सिद्धार्थनगर डीएलसीएल के ट्रायल चार मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर बनाई नेशनल टीम में जगह शोहरतगढ़ के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में खेलने वाला खिलाड़ी मानस श्रीनेत ने अपनी मेहनत व लगन से राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चयनित होकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन कर दिया।
कस्बे के वार्ड न० 5 निवासी पंकज सिंह के सुपुत्र मानस श्रीनेत ने शोहरतगढ के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में अंडर-14 सीरीज में फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
गाजियाबाद में आल इण्डिया बेसिस सीरीज में मैन आफ दी मैच का खिताब जीता।इस प्रकार मेहनत और लगन के बल पर क्रिकेट के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर डीएलसीएल सीरीज तक पहुंच गये।डीएलसीएल सीरीज के चार वन डे मैचों में पहले मैच में दिल्ली दबंग के खिलाफ 58 रन बनाया, दूसरे मैच में पंजाब किंग के खिलाफ 110 रन बनाकर नाट आउट रहे, तीसरे मैच में बिहार बटालियन के खिलाफ 70 रन बनाकर नाट आउट रहे और चैथे मैच में हरियाणा एलेवेन के खिलाफ 51 रन बनाया।
इस प्रकार ट्रायल मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर क्रिकेट के राष्ट्रीय स्तर को छूते हुए डीएलसीएल सेशन 10 के टूर्नामेंट में जगह बना लिया।दिल्ली की नेशनल टीम में चयनित होने के साथ ही श्रीनेत को 151 के कैंप में आमंत्रित किया गया है।
श्रीनेत ने कहा कि इसका श्रेय अपने पिता पंकज सिंह, चाचा प्यूस सिंह, दादी,चाची व परिवार के सभी सदस्यों को जाता है।

इसे भी देखें