ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय युवक की बिजली के तार में करेंट से मौत हो गयी।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय बालाजी यादव पुत्र सुमिरन की बिजली के करेंट से मौत हो गयी।मृतक धान की रोपाई कर घर वापस आ रहा था,तभी वह सरक कर पानी में गिर गया।पानी में बिजली के खम्भे के स्टेक से करेंट उतरा था और मृतक उसी के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।चार बच्चों के पिता बालाजी की मौत पर शोक की लहर दौड़ गयी।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
पूर्वांचल खबर यूट्यूब चैनल से जुड़े
इस संदर्भ में प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।