मोहम्मद आरिफ:एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने मुखबिरों से मिली सूचना पर भारत-नेपाल सीमा पर तीस लाख की लागत के दो किग्रा चरस एक तस्कर के पास से बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने मुखबिरों से मिली सूचना पर नेपाल की तरफ से आ रहे एक तस्कर को दो किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा।तस्कर इटावा थानाक्षेत्र के भोपलापुर निवासी राधेश्याम पुत्र चैतू है।
सूत्रों के मुताबिक मुखबिरों से मिली सूचना पर एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवान वह पुलिस चौकी के पुलिस के जवान भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 567 के पास घात लगाकर बैठ गये। दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया।जवानों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तब वह उल्टे नेपाल की तरफ भागने लगा।जवानों ने दौड़ा कर उसे पकड़ा तो उसके पास सफेद पॉलिथीन में दो पैकेट में रखा दो किग्रा चरस बरामद हुआ।
इस सफलता में बढ़नी पुलिस चौकी इंचार्ज रामेश्वर यादव,एसएसबी के निरीक्षक हराराम,हेमराज ठाकुर,शम्भू कुमार गुप्ता,संजीव वर्मा,महेन्द्र यादव,अमित कुमार शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।

पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से जुड़ें