
सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ कोतवाली के कठेला पुलिस चौकी के चेचराफ बुजुर्ग गांव में भैंस चराने गयी एक बारह वर्षीया बालिका नीसू पुत्री रामचंद्र के साथ बाग में आम की रखवाली कर रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ घोल्लर उर्फ़ छेदी पुत्र जैनुल ने छेड़खानी किया है।
मामला लगभग रविवार सायं साढ़े चार बजे की है।जबकि बालिका ने आरोपी को आम तोड़ने के लिए अपना डण्डा भी दिया था।घटना होने के बाद नाबालिग बालिका ने अपनी माँ को पूरी घटना के बारे में बताया और परिजनों ने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है।
