सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के मानपुर गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह एक युवती की लावारिश लाश को देखा।लाश को देखकर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने आकर लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।लाश की हालत देखने के बाद लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है।उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है।उसके गुप्तांग के पास भयंकर चोट का निशान भी है।
इस संदर्भ में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि लाश की पहचान नहीं हो पायी है।लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


