इसरार अहमद सिद्धार्थनगर:आजविकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम परसिया को आज खुले में शौच से मुक्त ग्राम घोषित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान परसिया श्रीमती मीरा देवी ने की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महोदया हर्षिता माथुर ने ग्रामीणों के साथ प्रभात फेरी और गौरव यात्रा निकाल कर समस्त ग्रामीणों का आभार ब्यक्त किया।
इस गौरव यात्रा के बाद प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित सभा में स्वयं की प्रेरणा से शौचालय बनवाने वाले गाँव के सम्मानित नागरिको को स्वछता सेनानी का प्रमाण पत्र के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके आयोजित सभा को मुख्य विकास अधिकारी महोदया हर्षिता माथुर , जोगियाब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी,प्रधान संघ जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्र, डीपीआरओ अनिल सिंह ने सम्बोधित किया तथा सभी वक्ताओं ने ग्राम वाशियों को धन्यबाद के साथ पूर्णतयः शौचालय का उपयोग करने का आग्रह किया इस अवसर पर श्री जनार्दन उपाध्याय,ध्रुव नरायन उपाध्याय ,सदानन्द उपाध्याय,सतेंद्र उपाध्याय,डी पीआरओ, संजय तिवारी,विकास खंड के कर्मचारी एवम् अधिकारी गण उपस्थित रहे।

