सिद्धर्थनागर:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निरन्तर ग्रामीण क्षेत्रो में चौपाल लगाकर ग्रामीण इलाकों की समस्या से सम्बन्धित अधिकारी को लेकर निरंतर चौपाल के द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है।
इसी के क्रम मे बांसी विधान सभा के देहात मंडल के बर्दही नानकार ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओ को जनता को बताया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने ग्रामीण की समस्या सुन तुरन्त सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय,युवा नेता अच्युता मणि त्रिपाठी सहित सरकारी कर्मचारी,प्रधान एवं भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

