बढ़नी शिक्षा क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केन्द्र परसा से ढ़ेबरुआ तक क्षेत्र के विधायक चौधरी अमर सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता मोटर साईकिल रैली निकाली गयी।यह जागरुकता रैली सिसवा,पचऊध,खैरहनिया,औदही,
तुलसियापुर,मदरहिया,पिकौरा होते हुए ढ़ेबरुआ पहुंची।विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा व अपना दल की गठबंधन की सरकार प्रदेश को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए कृत संकल्पित है।इसी के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए यह जागरुकता रैली का आयोजन किया है।उन्होंने मौजूद लोगों से अपने व आस-पास के सभी बच्चों का नामांकन अपने निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में करवाने की भी अपील किया।बढ़नी के खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री योगेन्द्र पाण्डेय,जावेद आलम,नरेन्द्रमणि त्रिपाठी,निसार अहमद,देवेन्द्र यादव,रमेशचन्द्र शुक्ल,शिवचन्द्र भारती आदि लोग मौजूद थे।