भगवान परशुराम जी शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता थे।वह अन्याय व अत्याचार के परम विरोधी थे।लोगों में यह गलत धारणा है कि वह किसी जाति विशेष के विरोधी थे।वह अन्याय व अत्याचार के विरोधी थे।
उक्त बातें प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कही।वह शोहरतगढ स्थित शिवपति इण्टर कालेज के परिसर में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री परशुराम जयन्ती का कार्यक्रम पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आज वक्त आ गया है कि हम सभी संगठित हो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत बोर्ड के पूर्व चेयरमैन(राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि केवल भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करने से जयन्ती मनाने का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।इसका लक्ष्य तब पूरा होगा जब हम सभी अपने समाज के अमीर-गरीब को संगठित कर समाज का विकास करें।
अंत में शिवपति इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ओलम्पिक संघ के जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने किया।कार्यक्रम को कथा वाचक संतोष महाराज,पूर्व चेयरमैन बढ़नी रामनरेश उपाध्याय,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्र,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र,प्रधान संघ के शोहरतगढ ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी,राधारमण त्रिपाठी,त्रिलोकीनाथ पाण्डेय,मुरलीधर उपाध्याय,गंगा मिश्र,देवेन्द्रमणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके पर राकेश पाण्डेय,रामचन्द्र शुक्ल,मोनू मिश्र,उदय प्रताप मिश्र,मुरलीधर पाठक,शैलेंद्र पाण्डेय,दलसिंगार दूबे,अशोक त्रिपाठी,व्यास पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।