इसरार अहमद सिद्धार्थनगर:शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया।
जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए महोदय द्वारा सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया। उसके बाद उन्हें तेज चाल/धीरे चाल में चलाकर ड्रिल कराया गया तथा शस्त्रो के बारे में जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टरगार्द,शस्त्रागार, स्टोर, रेडियोशाखा,मनोरंजनगृह,व्यायामशाला,भोजनायलय,परिवहनशाखा,जिला नियंत्रण कक्ष, और बैरक का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सब लोग अपने आस-पास की जगहों को साफ व स्वच्छ रखे जिससे पुलिस लाइन में किसी प्रकार की गंदगी न फैले।
इस परेड/निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री दिलीप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सी0वी0 सिंह पुलिस लाइन में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।