इसरार अहमद सिद्धार्थनगर मिश्रोलिया।क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा किसानों का मानना है कि बरसात के दिनों में जिस क्षेत्र में बाढ़ का पानी भर जाता है वहां ठंडी खत्म होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैलता है। यही कारण है कि मच्छरों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है लोगों ने प्रशासन से मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की मांग की।
कस्बे वह गांव में गंदगी जलभराव की समस्या है सफाई कर्मियों के नियमित ना आने की वजह से गांव और कस्बे में गंदगी पसरी रहती है। गांव की नालियां गंदे पानी से भरी नजर आती है इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है वही जगह-जगह जलभराव होने की वजह से भी मच्छरों को पनपने का भरपूर मौका मिलता है। मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।
बिजली कटौती से और बड़ी परेशानी लोगों की रात की नींद में जहां मच्छर समस्या बने हुए हैं वहीं बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। रात रात भर बिजली गुल रहती है जिसके चलते लोगों को रात भी जागकर गुजारनी पड़ती है
स्थानीय गांव के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से मच्छरों के दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ है। इसी कारण शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता जो कि घातक बीमारियों के कारण बन रहे है। लोगों ने इस समस्या पर प्रशासन से माँग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करवाया जाए व गावों की नालियों पर भी ध्यान देने की माँग की है।
जिससे क्षेत्र के रैनाजोत, निहलवा, पूरवा, भकुराहवा, बड़हरघाट, सुकरौली, मालीजोतन, चेतिया, दसिया, भटपुरवा, कनकटी, बनकटा, चांदेगडिया, नारायणपुर, छपिया, रुद्रपुर, ठीकहा, नवइला, असिधवा, बड़हरा, थुम्हवा, बुजुर्ग, मुडीला, जिगिना, मझरिया, सुभौली, श्रीनगर, सिरसिया तिवारी, नेवरी, नवतला, ओदनाताल असोगवा रतनपुर उड़वलिया, मधवापुर, छतवा समेत क्षेत्र के और भी तमाम गांव में मच्छरों के कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से की है वही चेतिया पुलिस चौकी स्टाफ के लोगों का कहना है कि दवा छिड़काव की मांग की जिससे उन्हें मछरों व बीमारियों राहत मिले।

