एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते है। तो दूसरी तरफ विपक्ष लगातार ये आरोप लगा रहा है कि ये सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। मोदी सरकार में लगातार घोटाले हो रहे है। और सरकार चुप चाप घोटालेबाज़ों को मौन समर्थन दे रही है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खाऊंगा और खाने दूंगा और पैक करके ले जाने दूंगा। लगता है की मोदी सरकार का यह नया नारा हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि 31 हज़ार करोड़ का घोटाला सामने है, मोदी सरकार इस पर खामोश है। जन धन गबन योजना अब तो 39 हज़ार करोड़ तक पहुँच गयी है। सुरजेवाला ने कहा की सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। एक के बाद एक बैंक घोटाला सामने आने के बाद बैंक का कुल घोटाला 39 हज़ार करोड़ का हो गया है।
हम आपको बता दे पीएनबी घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे है। राहुल गांधी ने कहा कि घोटालो के बाद चुप्पी साफ साबित कर रही है की प्रधानमंत्री किसके साथ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि पहले ललित मोदी, फिर विजय माल्या और नीरव मोदी भाग गए। देश का चौकीदार कहाँ था। जो कहता था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। जनता प्रधान सेवक के चुप्पी की वजह जानना चाहती है। इन की चुप्पी बताती है कि ये किसके साथ है?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं उन्होंने इल्ज़ाम लगाया की सबकुछ जानते हुए मोदी सरकार ने कोई कार्यवाई नही की।