अल्ताफ मास्टर
झारखण्ड के रामगढ़ में बीफ के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर देने में मामले में 11 कतिथ गौरक्षों को दोषी करार दिया है।
झारखंड राज्य के रामगढ़ में चर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड की सुनवाई रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरी हो गई । कोर्ट अब 21 मार्च को इनके सजा के बिंदु पर फैसला करके सजा का ऐलान करेगा
भारत में अपने तरीके का पहला मामला है जहां बीफ के शक में की गई हत्या पर गौरक्षकों पर आरोप सिद्ध हुए हैं। इस केस की एक अहम गवाह रही अलीमुद्दीन की भाभी का रहस्यमय तरीके से एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी
दोषी पाए गए लोगों में एक भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ मीडिया इकाई नित्या नन्द महतो शामिल हैं
बाकी सभी अभियुक्त गौ रक्षा दल के सदस्य
जिन धाराओं में इन लोगों पर आरोप सिद्ध हुए हैं उनमें अधिकतम सजा-ए-मौत और न्यूनतम उम्र कैद की सजा हो सकती है।

