सिद्धार्थनगर खेसरहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भलुआ में शुक्रवार को कोटे के चयन के दौरान हुए विवाद में बीच बचाव करने आए दारोगा को एक पक्ष के लोगों ने दौड़ा कर पीटा है। जिसमे दारोगा का बायाँ हाथ टूट गया।
सूचना के अनुसार शुक्रवार को भलुआ गांव में कोटे के चयन में लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। शुक्रवार दोपहर ब्लॉक के अधिकारी गांव पहुँचे। ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी मिश्रा के मौजूदगी में कार्य शुरू हुआ।
कोटे की दुकान के उम्मीदवार के रूप में दो लोग सामने आए। एक पक्ष से रामनरेश पुत्र रामराज तो दूसरी तरफ से विजय प्रकाश पुत्र राजाराम सामने आए। मौके पर बड़ी में ग्रामीणों की मौजूदगी में चयन प्रकिर्या शुरू हुई जिसमे रामनरेश को 415 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ तो दूसरी तरफ विजय को 445 लोगों ने हाथ उठा कर अपना समर्थन दिया। विजय प्रकाश के जीत की घोषणा अधिकारी करने ही वाले थे कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक ब्लॉक कर्मचारियों पर हमला बोल दिया व उनकी लात घूंसों से पिटाई करने लगे।
मौके पर कुर्थिया चौकी इंचार्ज हरेंद्र कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ ब्लॉक कर्मचारी को बचाने लगे कि इतने में विरोधी पक्ष ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जिसमे चौकी इंचार्ज की बेरहमी से पिटाई कर दी गई और उनका बायाँ हाथ टूट गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया व बाद में भारी संख्या में पीएससी बल तैनात कर दी गई। पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है बताया जा रहा है की सभी आरोपी गाव छोड़ फरार हो गए हैं।