गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर मार्च में होने वाले उपचुनाव में निषाद पार्टी व पीस पार्टी साथ ही चुनाव लड़ेंगी। यह घोषणा शनिवार को पीस पार्टी के उलेमा सम्मेलन में किया गया।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मुसलमानो व निषादो की बीमारी एक जैसी है जिसका इलाज़ भी एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा की एक होकर ही दुशमन से लड़ा जा सकता है। हाल ही में होने वाले उपचुनाव व 2019 का लोकसभा चुनाव भी हम मिलकर साथ लड़ेंगे।
उलेमा कॉउंसिल में डॉक्टर अय्यूब व संजय निषाद ने यह घोषणा की।

