बढ़नी बाजार में समय माता मन्दिर के पास युग कृष्णा इण्डेन गैस सर्विस के तत्वाधान में 25 गरीब परिवार की महिलाओं को उज्जवला निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण डुमरियागंज लोकसभाक्षेत्र के सांसद जगदम्बिका पाल के द्वारा किया गया।
इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश के किसी भी कोने की रहने वाली महिलाओं के आंखों में आंसू न होकर खुशी हो।इसी के लिए उन्हों ने चार करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि जनपद को रेल नेटवर्क में सबसे आगे करने का हमने प्रयास किया।दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता जैसे महानगरों को जनपद से रेल मार्ग से जोड़ा गया।जल्द ही देश के रेलमंत्री पियूष गोयल बढ़नी में वाशिंग पिट का लोकार्पण करने आयेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना श्रीवास्तवा,उसका प्रमुख प्रतिनिधि दयाराम लोधी,नौगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेन्द्र त्रिपाठी,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
![]() |
| निशुल्क गैस वितरित करते सांसद जगदंबिका पाल |
इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,सभासद श्यामदेव यादव,,डा.रवि प्रकाश,कृष्णमोहन गुप्ता,सियाराम सिंह,अरुण श्रीवास्तव,स्वामी दयाल जायसवाल,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,अरुणिमा श्रीवास्तवा,राजू पाल,ओंकार पाण्डेय,सुबोध पाठक,भोलेशंकर क्रान्ति,मुन्ना सिंह,भारत चौधरी,अवधेश,अशोक श्रीवास्तव,बालेश्वरी श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद थे।



