बस्ती मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत रविवार को 151 जोड़े शादी के बंधन में बध गए। एक ही मण्डप में एक तरफ वैदिक मंत्रोच्चार हो रहे थे तो दूसरी तरफ मौलाना साहब कलमा पढ़ दूल्हा दुल्हन का निकाह कुबूल करवा रहे थे।
किसान पी जी कॉलेज मैदान में सजे शादी मण्डप में घरातियों व बारातियों का स्वागत करने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, चंद्रप्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जयसवाल, जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अरविंद कुमार मौजूद रहे। बैंडबाजा की धुन पर धूमधाम से पहुँची बारात का जोरदार स्वागत हुआ। तो मण्डप में सजी 48 वेदियों पर 142 दुल्हों ने अपने जीवन साथी के मांग में सिंदूर भरे। बगल में बने टेंट हॉउस में मौलाना साहब ने 9 जोड़ो का निकाह कुबूल करवाया।
प्रशासन की तरफ से सभी 151 जोड़ो मोबाइल, बिछिया, बर्तन, पायल समेत 10 हज़ार का उपहार दिया गया।

