संवाददाता देवरिया अवैध बालू खनन को लेकर रविवार को दो गुट आपस में भिड़ गए दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर अवैध बालू खनन व हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
प्रशासनिक लापरवाही के कारण खुखुंदू के अहिरौली पांडे गांव में अवैध बालू खनन जोरों से चल रहा है। बालू माफिया यहां प्रतिदिन दर्जनों ट्राली बालू का खनन कर रहे हैं। रविवार को राणा सिंह वह जनार्दन स्वामी में खनन को लेकर विवाद हो गया। 2 दिन पूर्व पुलिस ने अवैध खनन पर छापामारी कार्रवाई की थी। आरोप है कि राणा सिंह और उनके कुछ समर्थक जनार्दन साहनी पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह पूछताछ करने उनके घर गए इस दौरान बातों-बातों में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए मामला इतना बढ़ गया की दोनो तरफ से फायरिंग शुरू हो गई
मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना एसपी को दे दी एसपी की सूचना पर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आइ पूछताछ जारी है।