सिद्धार्थनगर पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु में हुए पुलिस की हत्या के आरोप में पुलिस बादशाह नाम के व्यक्ति की तलाश में है। नेपाल में बादशाह पर अलग अलग जुर्म में कई मुकदमे पंजीकृत है।
दो दिन पूर्व वार्ड नम्बर चार के अध्यक्ष फतह मोहम्मद निवासी पिपरा के पुत्र का शव घर में बने नाबदान में मिला था। हत्या के इस मामले में भी बादशाह का नाम सामने आ रहा है। इसे लेकर बादशाह समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दो दिन पहले मामले को लेकर नेपाल पुलिस ने भारत के पुलिस से संपर्क किया था।
इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बादशाह से संबंधित कोई मामला जानकारी में नही है।

