बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर शनिवार को मिशन मोदी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष रमाकान्त सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कई लोककल्याणकारी योजनाएँ संचालित हो रही हैं।
जिनसे गरीबों,दलितों,महिलाओं,असहायों का कल्याण हो सकता है परन्तु योजनाओं की जानकारी न होने के कारण पात्र व्यक्तियों को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजनमानस को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी हेतु वह गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरुक करें।
युवा नेता राहुल शुक्ल ने कहा कि हमें मिशन मोदी संगठन को मजबूत बनाने के लिए इसके सदस्यता अभियान को तेज करना होगा और लोगों को संगठन की नीतियों के बारे में भी बताना होगा।कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी अनिल अग्रहरि ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान रामानन्द चौहान,दुर्गा प्रसाद,प्रदीप चौहान,रामदेव,रामकिशोर,सूरज शुक्ला,प्रदीप गुप्ता,विक्की अग्रहरि,अमित गुप्ता,विजय कुमार त्रिपाठी,सुनील कुमार,राहुल गुप्ता,देवेन्द्र यादव,अजय कुमार,आशुतोष शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद थे।