ढ़ेबरुआ कोतवाली क्षेत्र के कठेला पुलिस चौकी के तौलिहवा ग्रामसभा के इटहिया टोले में बूढ़ी राप्ती नदी में एक अज्ञात मंदबुद्धि अधेड़ व्यक्ति की लाश शनिवार सुबह मिली।मृतक शौच क्रिया हेतु नदी किनारे गया था और नदी में सरकने के कारण नदी में डूब गया।टोले की महिलाओं ने शोर किया और लोगों ने 100 नम्बर और कठेला पुलिस चौकी पर सूचना दिया।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ढ़ेबरुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि का था।नदी में डूबने से मौत हुई है।लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
ढ़ेबरुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि का था।नदी में डूबने से मौत हुई है।लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।