सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने ढ़ेबरुआ थाने का शनिवार को वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के कार्याभिलेखो( आर्डर बुक ,अपराध रजिस्टर,हत्या-बलवा रजिस्टर,आगन्तुक,एन्टी रोमियो,मालखाना रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर,हिस्ट्रीसीटर रजिस्टर आदि) बारीकी से निरीक्षण किया गया।इस मौके पर एसपी ने थाने में रखे असलहों का भी स्वयं जांच किया। साथ ही पुलिस कर्मियों के टर्न आउट पर विशेष ध्यान देने सम्बन्धित आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।
इस दौरान एसपी ने थाना परिसर,बैरक,भोजनालय,शौचालय,कारागार आदि की साफ-सफाई भी देखी और चार माह में सफाई व्यवस्था और सही होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपराधों के नियन्त्रण हेतु उचित दिशा-निर्देश भी दिये।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रीय नागरिकों व पुलिस कर्मियों के साथ भी बैठक किया और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को जाना।
इस अवसर पर प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय,कठेला चौकी प्रभारी शमशेर यादव,बढ़नी चौकी प्रभारी राजकुमार यादव,एसआई अरविन्द कुमार,नेबूलाल,सुरेन्द्र कुमार, लक्ष्मण सिंह,कांस्टेबल संचित श्रीवास्तव,विजय यादव,रविन्द्र कुमार,धर्मवीर,रामअधार,मित्रसेन यादव,विजय यादव,जय प्रकाश पाठक,रामानन्द चौहान,अनिल अग्रहरि,सगीर चौधरी,जर्रार महतो, आदि मौजूद थे।


